माखन नगर: शुक्करवाड़ा स्वर्गीय सुरेश केवट के निधन उपरांत निज निवास पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक ने दी श्रद्धांजलि
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 5, 2026
शुक्करवाड़ा कलां में राजेश केवट एवं मनोज केवट के पिता स्व.सुरेश केवट के निधन के उपरांत शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह उनके निवास पहुंचे। इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और स्व. सुरेश केवट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।