#जलभराव और #टूटी #पुलिया को #लेकर #सपा #नेताओं ने #नगर #निगम को #सौंपा #ज्ञापन #NewsUpdate #reporting #awareness
मेरठ। लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई वार्डों में जलभराव और टूटी पुलिया की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड 65, 49, 74, 68, 48 एवं 81 में जलभराव से मकानों और दुकानों में पानी घुसने, सामान खराब होने तथा खैर नगर स्थित पीएल शर्मा अस्पताल के सामने टूटी पुलिया से बड़े हादसे की आशंका जताई गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नालों की समुचित सफाई नहीं होने और पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने तत्काल नालियों-नालों की तलीझाड़ सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था और पुलिया का निर्माण पूरा कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जलभराव के बीच प्रदर्शन करेगी।