खागा: सुल्तानपुर घोष में भव्य रूप से निकाली गई कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद, नौबस्ता गंगा घाट से प्रारंभ हुई यात्रा
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट से सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा खाकी बाबा की कुटी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भ्रमण किया गया