विदिशा नगर: शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या और शनि जयंती पर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, बेतवा नदी में किया स्नान
शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या और शनि जयंती के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेतवा नदी किनारे नवग्रह शनिदेव मंदिर पहुंचकर पूजा कर रहे थे। अलसुबह से ही लोग बेतवा नदी मे पहुंचकर स्नान कर, पुराने वस्त्र और जूते सहित अन्य सामग्री त्याग कर, मंदिर पहुंचे। शनिवार सुबह 7 बजे से ही नवग्रह शनि देव मंदिर में लोगों ने तिल, तेल, काला कपडा दान किया।