पिछोर: पिछोर-खनियाधाना रोड पर बदनपुर चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा
पिछोर थाना क्षेत्र के बदनपुर चौराहे के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार घायल बदनपुर चौराहे श्मशान घाट के पास मंगलवार रात 11:00 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 2214 ने टाटा नेक्सन कार को टक्कर मार दी। हादसे में जीतू प्रजापति, बहन सुमन, भाई नंदू और पड़ोसी मानसिंह लोधी घायल हुए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घायलों को पिछोर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया