दाउदनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बिजली विभाग की छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के तीन मामले पकड़े गए। इस संबंध में जुर्माना लगाने की कार्रवाई करते हुए कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।बुधवार की शाम 4:00 बजे थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।