सैदपुर नगर स्थित डायट मैदान पर शनिवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब सैदपुर के व्यवहार न्यायालय के बार और बेंच के बीच क्रिकेट का जबरदस्त मैच आयोजित किया गया। इस मैत्री स्पर्धा में बेंच टीम ने 4 रनों से जीत हासिल की। यह स्पर्धा बार और बेंच के बीच तालमेल बेहतर बनाने के उद्देश्य से सैदपुर में पहली बार 'बार' और 'बेंच' के बीच आयोजित की गई।