महाराजगंज: कन्नावा गांव के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
30 मई शनिवार की दोपहर 1बजे हाईवे मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई रिक्शा को टक्कर मारकर करीब काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर चली गई। दुर्घटना मे कुल चार लोग घायल हुए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना को देख भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।