दरभंगा: सकरी - तारसराय रेल खंड मे वृक्ष कटाई कार्य को लेकर 90 मिनट तक किया जाएगा पावर और ट्रैफिक ब्लॉक,कई ट्रेनों पर अस्थाई असर
दिनांक 19.06.2026 (शुक्रवार) को सकरी - तारसराय (SKI–TRS) रेल खंड में वृक्ष कटाई कार्य हेतु 14:30 बजे से 16:00 बजे तक (90 मिनट) पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन नियंत्रित (Regulated) किया जाएगा। जिससे उनके परिचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है। यह जानकारी शुक्रवार की सुबह 10 बजे प्राप्त की गई।