कोडरमा: झुमरी तिलैया झंडा चौक की सब्जी गली में लोड पड़ते ही जमीन पर गिरे बिजली के केबल, देर रात फूटीं चिंगारियां
झुमरी तिलैया शहर के झंडा चौक स्थित सब्जी गली में शनिवार देर रात हाल में लगाए गए बिजली के केबल लोड पड़ते ही टूटकर जमीन पर गिर गए और काफी देर तक चिंगारियां निकलती रहीं। गनीमत रही कि रात होने से कोई राहगीर वहां नहीं था।