हाथरस: हाथरस जंक्शन थाने में तैनात दरोगा का मोबाइल फोन हुआ हैक, थाना पुलिस के वॉलिंटियर ग्रुप में डाले गए अश्लील फोटो
हाथरस जंक्शन थाने पर तैनात उप निरीक्षक महावीर सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए साइबर ठगो ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और उनके खाते से ₹1 लाख रुपये निकाल लिए हैकर्स ने आज बुधवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग पुलिसकर्मी के फोन से अश्लील वीडियो और तस्वीरे वालीटियर ग्रुप में भेज दी इन आपत्तिजनक सामग्री को देखकर हड़कंप मच गया और सभी वीडियो को हटाया गया!