नानपारा स्थित विद्युत वितरण खंड ने सूचित किया गया है कि 22 नवंबर 2025 को सहाबा (बाबागंज) विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। यह कटौती आरडीएसएस योजना के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, सहाबा की 33 केवी विद्युत लाइन में इंटरपोलिंग और सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण होगी।