कांके: मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में मिलान समारोह का आयोजन, आदिवासी समाज के लोगों ने थामा जेएमएम का दामन
Kanke, Ranchi | Feb 25, 2024 मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में जेएमएम मिलान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग पहुंचे और जेएमएम का दामन थामा। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सभी का जेएमएम में स्वागत किया और कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेंन के कार्यो से डरकर उन्हे फसाया गया है। अब समय आ गया है युवाओ को मिलकर बीजेपी मुक्त झारखंड बनाना है।