बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बानालात मोड में ट्रिपल बाइक सवार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशनपुर से गंभीर स्थितियों को देखते हुए लोहरदगा थाना क्षेत्र के क्वाडर पेसरार निवासी 30 वर्षीय मंगल नगेसिया को सदर अस्पताल लाया गया। बाइक सवार महुआ टांड से लौट रहे थे।