हरिद्वार: सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करने वाली विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करने वाली विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस को शिकायत देकर महिला ने बताया कि वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाली है। आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और जब उसने शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।