अनूपपुर: रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर नाबालिग को खंभे से बांधने का वीडियो वायरल, जांच की मांग
अनूपपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक नाबालिग बालक को रस्सी से खंभे से बांधकर प्रताड़ित किए जाने का कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों ने निष्पक्ष जांच, बालक की सुरक्षा, दोषियों पर कार्रवाई तथा घटना के समय मौजूद सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जांच की म