गिर्वा: गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित पेरेडाइज इस्टेट प्रॉपर्टी घोटाले में महिला ने 9 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया
Girwa, Udaipur | Nov 9, 2025 गोवर्धन विलास में पेरेडाइज एस्टेट प्रॉपर्टी घोटाला, 9 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी सौदे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हेमलता जैन ने रिपोर्ट दी कि कनकमल जैन व उसकी फर्म पेरेडाइज एस्टेट के सहयोगियों ने दो प्लॉट बेचकर राशि लेने के बाद वही जमीन फर्जी दस्तावेजों से महेंद्र सालवी और राजीव शर्मा को दोबारा बेच दी।