दरियागंज: DDU मार्ग से स्नैचर को आईपी एस्टेट पुलिस ने किया गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 20 नवंबर के दोपहर करीब 2:15 बजे मीडिया को बताया कि आईपीएस एस्टेट पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अन्ना नगर निवासी 22 वर्षीय शशांक और टीट्टू के तौर पर हुई है उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है फिलहाल पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता कर रही है