झांसी: सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 81 साल बाद कक्षा 6 की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से शुरू, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Jhansi, Jhansi | May 3, 2025 81 साल बाद सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में अब कक्षा छह की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से भी कर सकेंगे। इसी सत्र से स्कूल प्रशासन ने अंग्रेजी माध्यम में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए शैक्षणिक सत्र से जीजीआईसी की नई बिल्डिंग में पढ़ाई शुरू हुई है।जीजीआईसी की स्थापना 1943 में हुई थी। यहां कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक लगभग दो हजार सीटें हैं।