झांसी: झांसी में तंदूर के इस्तेमाल पर बुलडोजर की कार्रवाई, नगर निगम ने एक माह पहले दी थी हिदायत
Jhansi, Jhansi | May 3, 2025 झांसी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हालांकि शनिवार को नगर निगम के दो गेट के बीच ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां नगर निगम की टीम होटलों में इस्तेमाल हो रहे तंदूर नष्ट करने पहुंची थी। अधिकारियों का कहना है कि लकड़ी के तंदूरों से उठने वाला धुआं हवा को दूषित कर रहा है।