गाजीपुर में इनदिनों शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एसपी सिटी राकेश मिश्रा ने कहा कि घने कोहरे व चोरी की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए । उन्होंने बताया कि जिले के हाईवे पर जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। दुर्घटना को देखते हुए 32 खतरनाक कटों को चिन्हित कर बंद कराया गया है, और पुलिस लगातार भ्रमणशील बनी हुई है।