गोपालगंज: सुंदरपट्टी पंचायत भवन के समीप मजदूरी कर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम।जांच मे जुटी पुलिस
नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बैजनाथ यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बैजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम