कुडू: राहुल गांधी के बयान पर ओम प्रकाश सिंह ने साधा निशाना
Kuru, Lohardaga | Jan 17, 2025 भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार शाम 5 : 30 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस वक्तव्य की तिखी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं, उनका इस तरह का बयान अपरिपक्व तथा राजनीतिक- दिवालियापन को ही प्रदर्शित करता है।