कुडू: नावाटोली में कलश यात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा और पांच दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ
Kuru, Lohardaga | Jan 18, 2025 कुडू के नावाटोली में नवनिर्मित शिव मंदिर सह हनुमंत देवता प्राण - प्रतिष्ठा एवं पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ 18 जनवरी शनिवार शाम 3:30 शुरू हो गया। मंडप परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में सैंकड़ो कन्याएं एवं महिलाओं ने भाग लिया।