झरिया श्री श्याम मंदिर धाम में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम दिन झरिया श्री श्याम मंदिर धाम में विधिवत निशान पूजन के साथ निशान शोभायात्रा निकाली। निशान शोभायात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में निशान लिए बाबा के नगरी से झूमते, नाचते और जय श्री श्याम का नारा लगाते हुए पैदल चल रहे थे।