मालथोन: मालथौन कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने संकेत दिए
Malthon, Sagar | Jun 26, 2026 नगर और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मालथौन थाना के नवागत थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने साफ किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना ही पुलिस की सबसे पहली प्राथमिकता है।