झांसी: झांसी में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय को ट्रक ने 200 मीटर तक घसीटा, हुई मौत, 2 माह पहले हुई थी शादी, घर का इकलौता बेटा था
Jhansi, Jhansi | May 9, 2026 झांसी से एक दर्दनाक सड़क हादसे सामने आया है जहां ब्लिंकिट कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉय अजय प्रजापति की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महेंद्रपुरी कॉलोनी के पास ट्रक अजय को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अजय घर का इकलौता बेटा था।