प्रतापगढ़: मालगोदाम रेलवे ओवरब्रिज मुआवजे को लेकर कांग्रेस ने सदर तहसील में किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भंगवा चुंगी चौराहे से नया माल गोदाम रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज और अप्रोच मार्ग में भ्रष्टाचार का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। शनिवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम सदर को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। त्रिपाठी ने उचित मुआवजे की मांग की। एसडीएम ने मानक के अनुरूप जल्द समाधान का आश्वासन दिया।