बदायूं: फूलपुर गांव में खेत की मेढ़ के विवाद के चलते पति पत्नी को लाठी-डन्डों से मारने पीटने का वीडियो वायरल हुआ
Budaun, Budaun | Jul 2, 2024 बदायूँ की उझानी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर का मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है । बताया जाता है खेत की मेढ़ विवाद में महिला व उसके पति को खेत पर कई लोगों ने मारापीटा था । उसके बाद वायरल वीडियो में 5- 6 लोग उसके दरवाजे पर महिला व उसके पति के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर रहे है और साथ ही मारपीट करने वाले महिला की साड़ी खींचते दिख रहे है।