केरल में मध्य प्रदेश की एक नाबालिग लड़की और आरोपी मोहम्मद फरमान ने शादी कर ली थी. इसके बाद पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर फरमान ने महेश्वर थाने में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अब कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने माना है कि आरोपी के फरार रहने और साक्ष्यों को प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.