पटेरा: पटेरा में भगवती मानव कल्याण संगठन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी
Patera, Damoh | Jun 22, 2026 भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शराब की तस्करी पकड़ी एक सफेद रंग की बुलेरो वाहन पटेरा से ग्राम बर्रट जा रही थी जिससे 24 केन बियर,12 कांच बोतल बियर और 144 पाव लाल मशाला शराब बरामद की गई जब्त शराब और वाहन की कीमत 4 लाख बताई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।