डुंडा: नगरासू गुरुद्वारे घटना पर उक्रांद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, गिरफ्तारी की मांग
रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों की कथित गुंडागर्दी को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उक्रांद ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। दोषी न पकड़े जाने पर राज्यव्यापी आंदोलन का एलान भी हुआ है।