बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनाहा–संत घाट मुख्य मार्ग स्थित तुमकड़िया के पास करोड़ों की लागत से बन रही सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता देख गुरुवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को जिस मानक और मजबूती के साथ बनाया जाना चाहिए, उस प्रकार निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। मिट्टी भराई से लेकर सब–बेस तक कई जगह गुणवत्ता में कमी।