अमरोहा: सावन माह के अवसर पर गोगा जाहरवीर मंदिर पर मेले की हुई शुरुआत, लाखों भक्तों ने चढ़ाया प्रसाद; पुलिस तैनात
Amroha, Amroha | Jul 31, 2025 अमरोहा जिले में हर साल सावन माह में गोगा जाहरवीर मंदिर पर छड़ी मेला लगता है। अमरोहा जिलेवार में अलग-अलग स्थान पर हर दिन गोगा जाहरवीर मंदिर पर मेला लगता है और इस मेले की शुरुआत आज गुरुवार को हो गई है। गोगा जाहरवीर मंदिर पर भक्ति प्रसाद चढ़ाते हैं और मन्नत मांगते हैं। माना जाता है कि गोगा जाहरवीर मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।