सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत हाईवे चौराहे पर बुधवार दोपहर तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा अचानक ब्रेक लगने के कारण हुआ, जिससे एक ही लेन में चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई घंटों तक वाहन फंसे रहे।