एटा: एटा में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई, डीएम ने रेलवे ओवर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, MC में रक्तदान शिविर का शुभारंभ
एटा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अलीगढ़ रोड स्थित रेलवे पुल के समीप महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। लायंस क्लब के जिलाध्यक्ष अनुज चौहान भी इस दौरान मौजूद रहे।जयंती के उपलक्ष्य में एटा मेडिकल कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया।