जगदीशपुर: कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में राहुल गांधी का 57 वां जन्मदिन आज मनाया गया
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 57 वां जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने केक काटकर राहुल गांधी के स्वास्थ सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जन्मदिन समारोह में कांग्रेस के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।