गिरिडीह: धनवार निवासी प्रवीण कुमार मोदी की तालाब में डूबने से मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
राजधनवार थाना क्षेत्र के धनवार निवासी प्रवीण कुमार मोदी की मौत तालाब में डूबने से हो गई। शव का पोस्टमार्टम रविवार को 1 बजे सदर अस्पताल में कराया गया । बताया गया कि सहदेव मोदी का पुत्र प्रवीण कुमार मोदी नहाने के लिए तालाब ग़या हुआ था। नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से इनकी मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े 8 बजे की है।