केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पिता के संसदीय क्षेत्र में आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 29 ओर 30 अक्टूबर को शिवपुरी ओर कोलारस आएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शाम 5 बजे बैठक आयोजित हुई।