धोरैया: अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के विदाई समारोह का आयोजन, कर्तव्यनिष्ठा की हुई सराहना
Dhuraiya, Banka | Jan 31, 2026 अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी शंभू टुडू क़े सेवानिवृत्ति पर शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में उपस्थित अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह, आरओ काजल कुमारी ने विदाई समारोह का नेतृत्व करते हुए परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र माला व बुके देकर सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी.