ललितपुर: राजघाट रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
राजघाट रोड पर शनिवार रात्रि हुई दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी गाड़ी क्रमांक 2600 के पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां पर उनका उपचार जारी था। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई थी।