धनवार: बाजार में गंदगी का अंबार, सफाई की उठी मांग
घोड्थम्बा बाजार इन दिनों गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। एक ओर जहां पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई को लेकर व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं घोड्थम्बा बाजार की मौजूदा स्थिति इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार क्षेत्र में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है।