रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक में जिला स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु किया वृक्षा रोपण।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में बुधवार को 30 वां लखीसराय जिला स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। जिस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा अंचल अधिकारी निशांत कुमार मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार उपस्थित रहे।