मधेपुरा: 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, पांच लोग नशे में पकड़े गए
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने चौसा थाना क्षेत्र के वार्ड सात में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने राजेश पासवान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान कुल पांच लोगों को शराब सेवन करते हुए पकड़ा गया।