पूरनपुर: माधोटांडा में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
पूरनपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांव माधोटांडा में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का शनिवार सुबह 11 बजे गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने माधोटांडा हाईवे पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रहती है और आपूर्ति होने पर भी लो वोल्टेज के कारण