रामगढ़: रामगढ़ में नेशनल हाईवे-248 का मामला गरमाया, सैकड़ों लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन और कार्यालय के बाहर किया विरोध
Ramgarh, Alwar | Mar 30, 2026 रामगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे-248 पर प्रस्तावित रेलवे पुल निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सुबह ग्यारह बजे रामगढ़ बचाओ समिति के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र के सैकड़ों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।