मंदसौर: जिला अस्पताल बना अखाड़ा, मरीज और महिला सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट; वीडियो वायरल
मंदसौर जिला अस्पताल में 9 जून को भर्ती मरीज और महिला सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया, टिफिन लेकर आए परिजनों को रोकने पर कहासुनी बढ़ी और मरीज द्वारा वीडियो बनाने के दौरान मारपीट का आरोप लगा, घटना का वीडियो वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है,