धामपुर: धामपुर के स्योहारा मार्ग पर गांव मोहड़ा में घेर में रखे उपलों से दो कोबरा और एक घोड़ा पछाड़ सर्प पकड़ा गया
बुधवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर के स्योहारा मार्ग पर गांव मोहड़ा में घेर में रखकर उपलो में सर्प दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सर्प मित्र बी भास्कर अपनी टीम के गौरव कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया गया।सर्प मित्र बी भास्कर ने बताया कि दो कोबरा एक घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सर्प को पकड़ा गया है।