माकड़ोन: गांव सामनेरा में धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, युवाओं के हुड़दंग पर पुलिस ने भांजी लाठी, वीडियो वायरल
Makdon, Ujjain | Mar 29, 2026 रविवार शाम 5 बजे गांव सामनेरा मे माताजी के मेले में महिला डांसरों के अश्लील डांस के दौरान पुलिस को लाठी भांजनी का वीडियो सामने आया है . हुआ यह कि डांस देखकर कुछ युवक अधिक उत्साहित हो गए और उन्होंने हुड़दंग शुरू कर दिया. महौल बिगड़ते देख पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी. 2 दिन पहले हुई इस घटना के वीडियो रविवार को सामने आए, जिसके बाद वे वायरल हो गए.