झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व +2 जामा उच्च विद्यालय के शिक्षक बुलबुल कुमार का 17जनवरी 2026 की रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से संपूर्ण शिक्षक समाज मे शोक की लहर है। संयुक्त शिक्षक समन्वय समिति द्वारा रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब +2 रामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय दुमका में शोक सभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया